GDP,GNP,NDP,NNP क्या होते है -: Indian bank system



GDP ( Gross Domestic Product )-:

सकल घरेलू उत्पाद GDP को ज्ञात करने के लिए चार सीमाओ हैं

  1.  राजनीतिक सीमा भौगोलिक सीमा
  2.  वस्तु और सेवा 
  3.  अंतिम मूल
  4.  1 साल 

GDP = भारत के अंदर देसी या विदेशी कंपनी द्वारा कमाया गया धन 


 भारत की भौगोलिक एवं राजनीतिक सीमा के अंदर 1 साल में उत्पादित वस्तुओं के मूल्य को GDP कहते हैं !
 भारत के अंदर किसी भी कंपनी या अन्य सेवाओं  के द्वारा जितना भी उत्पाद किया जाता है फिर चाहे वह भारतीय हो या विदेशी उसके कुल उत्पाद को ही हम GDP कहते हैं
 जीडीपी में भारत के बाहर भारत के लोगों के द्वारा कमाए गए धन को जोड़ा नहीं जाता है

GNP(gross National ProdProduct-:

 यह हमारे देश का वास्तविक उत्पाद होता है इसमें हम सिर्फ भारत की कंपनियों या अन्य सेवाओं के द्वारा उत्पादित धन को ही जोड़ते हैं हम विदेशी कंपनियों के द्वारा किये गए उत्पाद को उसमें नहीं जोड़ा जाता है विदेशों में भारतीयों के द्वारा कमाए गए धन को भी इसमें जोड़ा जाता है 
 

GNP = जीडीपी + भारतीयों के द्वारा विदेश में कमाया गया धन - भारत में विदेशी कंपनी द्वारा कमाया गया धन


NDP नेट domestic product  ( नेट डॉमेस्टिक प्रोडक्ट )-:

 अंतिम उत्पाद सकल घरेलू उत्पाद का
 GDP में हुए हरस को घटा दिया जाता है किसी भी कंपनी के द्वारा जो हरस होता है उसको हटा दिया जाता

NDP =GDP - प्रोडक्ट में टूट-फूट


NNP= (Net National Product)-:

 भारत के कंपनियां लोगों के द्वारा  द्वारा कमाया गया फिक्स डिपॉजिट
NNP = GNP- प्रोडक्ट में टूट-फूट

 जीडीपी जीएनपी में क्या अंतर है  ?

 जीडीपी किसी देश की राजनैतिक या भौगोलिक  सीमा के अंदर 1 साल में हुए कुल उत्पाद को भी उस देश की GDP कहा जाता है
 जबकि जीएनपी उस देश की कंपनी और लोगों के द्वारा कमाए गए धन को ही जीएनपी कहा जाता है ! भले ही वह राजनीतिक या भौगोलिक सीमा से बाहर भी हो सकता है !







 प्लास्टिक मनी क्या होता है यह जानते हैं-:

 अपने बैंक में उपस्थित धन को ATM की या डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निकालना है ! प्लास्टिक मनी कहलाता है 

 डेबिट कार्ड

 डेबिट कार्ड समानता हमारे बैंक में उपस्थित धन को ATM के माध्यम से निकालने का एक साधन है यह काफी सिक्योर होता है डेबिट कार्ड तीन प्रकार के होते हैं रुपए,वीजा, मास्टर कार्ड,

 मास्टर कार्ड - इसके द्वारा हम भारत में और भारत के अलावा किसी भी देश में पैसे निकाल सकते हैं

वीसा -इसके द्वारा हम भारत में और भारत के अलावा किसी भी देश में पैसे निकाल सकते हैं 50% लोग इसका उपयोग करते हैं 

 रुपए - इसके द्वारा हम भारतवर्ष में पैसे निकाल सकते हैं अन्य किसी देश में पैसे निकालने के लिए इसे प्लेटटिनम रुपे कार्ड बनवाना पड़ता है 


 क्रेडिट कार्ड क्या होता है-:

 क्रेडिट कार्ड समानता हमारे द्वारा बैंक से जो कर्ज लिया जाता है उसे हम क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निकाल सकते हैं क्रेडिट कार्ड के साथ कई नियम और शर्तें भी होती है   क्रेडिट कार्ड होने के लिए फायदे हैं जब भी हमें किसी कार्य के लिए रुपयों की आवश्यकता होती है हम अपने क्रेडिट कार्ड से निकाल सकते हैं पर इसकी लिमिट अलग-अलग होती है प्रथम 40 दिन पर कोई ब्याज नहीं लगता है पर हर बैंक के नियम अलग-अलग होते हैं
 पर यह ATM से अधिक सिक्योर नहीं होता है !
 और इसमें कई तरह की कंडीशन अप्लाई होती हैं
 जैसे कि पैसे निकालने पर अधिक पेनल्टी


 भारत की जीडीपी 2.9 ट्रिलियन है भारत जीडीपी की रेस में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 2024 तक इससे 5 ट्रिलियन करने का लक्ष्य रखा गया है विश्व में सबसे ज्यादा बड़ी जीडीपी अमेरिका की है 21.4 ट्रिलियन दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान आता है

 भारत विश्व की सबसे ज्यादा गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है भारतीय अर्थव्यवस्था को हाथी नाम दिया जाता है  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अध्यात्म (स्पिरिचुअलिटी)

|| रूस युकेन वार :2022 ||

Vidhan parishad kya hoti hai : विधान परिषद